{"_id":"673c82f61272c0b97b0ca7a5","slug":"bike-stolen-from-mandi-committee-and-in-front-of-house-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंडी समिति और घर के सामने से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंडी समिति और घर के सामने से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 19 Nov 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:52 PM IST
सार
मोटर साइकिल को मंडी समिति परिसर में खड़ी की थी। वहां से कोई अज्ञात चोर उसे उठा ले गया। वहीं गजरौली में मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी। शाम के सात बजे उसे कोई ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बाइक मंडी समिति और दूसरी बाइक घर के सामने से चोरी हो गई। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के मोहल्ला गिर्राज कालोनी अलीगढ़ रोड निवासी कमल कुमार दीक्षित ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि 17 नवंबर सुबह पौने दस बजे उसने अपनी मोटर साइकिल को मंडी समिति परिसर में खड़ी की थी। वहां से कोई अज्ञात चोर उसे उठा ले गया है। उसने मोटरसाइकिल को काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हाथरस के गांव गजरौली निवासी योगेश कश्यप ने पुलिस अधीक्षक को बाइक चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में उसने कहा है कि 15 नवंबर को उसकी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी। शाम के सात बजे उसे कोई ले गया। कोतवाली सदर पुलिस ने एसपी के आदेश पर मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन