{"_id":"67290194eb5765e7040895df","slug":"bike-riding-woman-dies-due-to-car-collision-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
संजू देवी अपने दामाद लवकुश और एक व्यक्ति के साथ बाइक से हसायन के गांव नगला आल जा रहे रही थीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के निकट एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में 3 नवंबर की देर रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सही इलाज न किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
3 नवंबर देर रात अलीगढ़ के मंदिर का नगला निवासी संजू देवी पत्नी पप्पू अपने दामाद लवकुश निवासी मोहल्ला अहियापुर हाथरस और एक व्यक्ति के साथ बाइक से हसायन के गांव नगला आल जा रहे रही थीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के निकट एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। तीनों को बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां संजू देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन