{"_id":"634c5b4833be2b31526bda91","slug":"bike-riders-took-away-the-petrol-pump-owner-s-bag-full-of-five-lakh-rupees-hathras-news-ali3028072178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों में बच्चों को बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों में बच्चों को बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के उपाय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रदेश में डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चों को इसके बचाव के उपाय की सीख दी जाएगी, ताकि वह अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें। शासन के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी किया है।
संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और इसका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिताओं में है। पिछले वर्षों की भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाना है। अभियान का प्रथम चरण अप्रैल और जुलाई 2022 में संचालित किया जा चुका है।
द्वितीय चरण का अभियान एक से 31 अक्तूबर और दस्तक अभियान 15 से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान डेंगू से छात्र-छात्राओं के बचाव के लिए समस्त अध्यापकों को अपने स्तर से यह जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है, ताकि विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं पूरी बांह की शर्ट एवं फुल पैंट पहनकर विद्यालय आएं, जिससे डेंगू के प्रकोप से छात्र-छात्राओं का बचाव हो सके।