{"_id":"687fefe09923c03c620eca4e","slug":"bike-rider-mechanic-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-hathras-news-c-56-1-hts1002-134896-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
अहमद अली का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मिस्त्री को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सासनी निवासी अहमद अली (40) बाइक मिस्त्री थे। उनकी ससुराल जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंड़ू में थी। वह सोमवार की रात बाइक से अपनी ससुराल गए थे, मंगलवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अमरपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।