{"_id":"6081aebc8ebc3ea1d8673458","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-a-cantor-sikandhra-rahu-news-ali261661671","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
हाथरस मार्ग पर बुधवार की रात को करीब नौ बजे गांव कमालपुर के समीप कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव नगला अदू निवासी सर्वेश (24 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल रात्रि नौ बजे बाइक से अपने गांव नगला अदू आ रहा था।
गांव कमालपुर के पास उसे सामने से आते कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सर्वेश को गंभीर चोटें आईं। तत्काल उसे सीएचसी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।