फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider injured in the accident lying in the pit overnight, one died

Hathras News: रात भर गड्ढे में पड़े रहे हादसे में घायल बाइक सवार, एक की मौत

Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in the accident lying in the pit overnight, one died
अलीगढ़-गोंडा मार्ग पर मंगलवार रात को दो बाइक सवार व्यक्ति सामने से आए वाहन से बचने की कोशिश में सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। रात भर यह बेहोशी की हालत में यहीं पड़े रहे। इस दौरान एक ने दम तोड़ दिया। सुबह दिन निकलने पर ग्रामीणों ने इन्हें गड्ढे में पड़ा देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे थाना गोंडा क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर स्थित पानी की टंकी के पास मोड़ पर हुआ। मरने वाले इंतजार अहमद (65) कस्बे के शाहजमाल रोड की गली नंबर नौ के रहने वाले थे। हादसे में उनके पड़ोसी आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


यह दोनों मंगलवार रात घर से गांव नगला जंगली में कव्वाली का कार्यक्रम देखने के लिए बाइक से निकले थे। पानी की टंकी के पास मोड़ पर सामने से आए किसी वाहन से बचने की कोशिश में इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और यह बाइक सहित गड्ढे में जा गिरे। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। इंतजार के सिर में गंभीर चोट आई है। हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। आस मोहम्मद के हाथ और सीने में चोट आई है। दोनों बेहोशी की हालत में पूरी रात गड्ढे में पड़े रहे। आस मोहम्मद को बुधवार सुबह करीब छह बजे होश आया। इस दौरान वहां से गुजरे ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस से इन्हें सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने इंतजार अहमद को मृत घोषित कर दिया। आस मोहम्मद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक इंतजार अहमद मजदूरी करते थे। उनके परिवार में चार पुत्र व चार पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्र व एक पुत्री अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed