फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider injured in accident dies

Hathras News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

Fri, 05 Jan 2024 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 05 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident dies
कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल एवं नावली के मध्य एक जनवरी को एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक आशीष कुमार उर्फ गौरव पुत्र मानपाल सिंह की दो जनवरी को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसके पीछे बैठे गांव डंडेसरी निवासी शिवप्रताप सिंह पुत्र अशोक कुमार घायल हुए थे। दोनों एक जनवरी की शाम को सिकंदराराऊ से बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन




दूसरा युवक घायल हुआ था। कोतवाली के गांव डंडेसरी निवासी शिवप्रताप सिंह पुत्र अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि एक जनवरी की शाम को वह सिकंदराराऊ से बाइक से गांव के ही आशीष कुमार उर्फ गौरव पुत्र मानपाल सिंह के साथ गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक गांव नगला जलाल एवं नावली के मध्य पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक मैक्स पिकअप गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




बाइक पर पीछे बैठा आशीष कुमार गिर गया और उसके पेट पर मैक्स पिकअप गाड़ी का पहिया चढ़ गया। वह भी घायल हो गए। मैक्स गाड़ी के चालक ने दूसरी गाड़ी में भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया ।आशीष को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां आशीष ने दो जनवरी को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed