फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to tractor collision

हाथरस: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 20 Feb 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
hathras 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सासनी। गांव भोजगढ़ी के समीप शनिवार की देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक के भाई ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

शनिवार की देर रात गांव बिजहरी निवासी राहुल कुशवाह (22) पुत्र छेदीलाल अपने साथी आकाश के साथ गांव लुटसान से अपनी मौसी के घर से बाइक से आ रहा था। गांव भोजगढ़ी के समीप उसकी बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाश घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीर एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई।



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घायल आकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुरेंद्र ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed