फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to collision with roadways bus

सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
सार

अलीगढ़ के कस्बा छर्रा निवासी 40 वर्षीय फौरन सिंह शनिवार की देर शाम अपनी बाइक से किसी काम से सहपऊ क्षेत्र के मानिकपुर आ रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी उमेश देवी व पुत्र गोपाल भी बाइक पर था। जैसे वह अलीगढ़ रोड पर रूहेरी के निकट पहुंचे, वैसे ही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with roadways bus
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

अलीगढ़ रोड पर रूहेरी के निकट शनिवार की देर शाम रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। गंभीर अवस्था में घायल पिता को आगरा रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के कस्बा छर्रा निवासी 40 वर्षीय फौरन सिंह शनिवार की देर शाम अपनी बाइक से किसी काम से सहपऊ क्षेत्र के मानिकपुर आ रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी उमेश देवी व पुत्र गोपाल भी बाइक पर था। जैसे वह अलीगढ़ रोड पर रूहेरी के निकट पहुंचे, वैसे ही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां फौरन सिंह की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। मां और बेटे की हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने दोनों को घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed