{"_id":"6690c2b4f5a29eb4b70d6bca","slug":"bike-rider-dies-and-companion-injured-in-collision-with-truck-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हाईटेंशन लाइन से छुला ट्रक, असंतुलित होकर बाइक से टकराया, एक युवक की मौत और दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हाईटेंशन लाइन से छुला ट्रक, असंतुलित होकर बाइक से टकराया, एक युवक की मौत और दूसरा घायल
Fri, 12 Jul 2024 11:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:14 AM IST
सार
ट्रक हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे ट्रक असंतुलित हो गया और सामने चल रही बाइक से टकरा गया। बाइक सवार खेत में तारों पर गिर गए। एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विजयवीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव अभयपुरा के निकट ट्रक हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। जिससे ट्रक असंतुलित हो गया और सामने चल रही बाइक में टकरा गया। ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक सवार खेत में चारों ओर बंधे तारों पर जा गिरे। करंट खेतों में लगे तारों में भी आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवारी मई निवासी 25 वर्षीय विजयवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह अपने गांव के ही ललतेश के साथ रात में डीजल लेने के लिए पंप पर जा रहा था। गांव अभयपुरा के पास सामने से आ रहा ट्रक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे ट्रक असंतुलित हो गया। ट्रक ने दोनों बाइक सवारों में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे एक खेत के चारों ओर बंधे तारों पर जाकर गिरे।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का करंट इन तारों में भी आ गया। जिससे विजयवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और साथी ललतेश घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। घायल का उपचार कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक विजयवीर सिंह खेती कर अपना जीवन-यापन करता था।
विज्ञापन