फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley

Hathras Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगाया जाम, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Sat, 15 Nov 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 10:00 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटकर ले गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को सुबह साढ़े आठ बजे दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley
हादसे के बाद विद्युत पोल में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 नवंबर की देर रात हाथरस रोड पर आलू से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराईं। हादसे में बाइक सवार पुष्पेंद्र (40) की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने 15 नवंबर की सुबह करीब एक घंटे तक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जाम लगाया। पुलिस और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


हाथरस के मोहल्ला ऊंटगाड़ी विक्रांत नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र जवाहर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके मामा का बेटा पुष्पेंद्र कुमार मेले में दुकान लगाता था। वह 14 नवंबर को आगरा में मेलेे से रात 10 बजे के बाद अपनी बाइक से हाथरस जा रहा था, तभी सादाबाद में हाथरस रोड पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की कोठी के निकट शुक्रवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हाथरस की ओर से आ रही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पुष्पेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

मृतक बाइक सवार पुष्पेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटकर ले गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को सुबह साढ़े आठ बजे दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी और उसमें लदे आलू के बोरों को उतारा जा रहा था। परिजनों का आरोप था कि आलू के बोरे उतरवाकर सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही थी। उनके आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

इस बात पर परिजन भड़क गए और घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। काफी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। मृतक की पत्नी सहित परिवार की कुछ महिलाएं वाहनों के आगे सड़क पर लेट गईं। मौके पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। 

मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाया। पुलिस ने भी तहरीर मिलने पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजनों का आक्रोश शांत हो सका। पुष्पेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो मासूम बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed