फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after colliding with roadways bus

Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with roadways bus
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गीता फार्म हाउस के निकट बुधवार की दोपहर को रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे एक किशोर और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम प्रज्ञा यादव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, लेकिन तब तक घायलों को रेफर किया जा चुका था। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 45 वर्षीय उमाशंकर निवासी टुकसान थाना हाथरस गेट मंगलवार को अपने 12 वर्षीय बेटे सूर्यवंश के साथ बाइक से अलीगढ़ की बाबा कॉलोनी में अपनी बेटी के यहां गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपनी बेटी के घर से गांव टुकसान लौट रहे थे। उनके साथ उनका पांच वर्षीय धेवता गौरव भी आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही उनकी बाइक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गीता फार्म हाउस के निकट पहुंची, वैसे ही हाथरस की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उनका बेटा सूर्यवंश और धेवता गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ जुट गई। इस बीच चालक रोडवेज बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया, जिससे राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रोडवेज बस और बाइक को कब्जे में ले लिया और जाम को खुलवाया। होली से एक दिन पहले हुए इस हादसे से उमाशंकर के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी और बड़े बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। उमाशंकर गांव में चना-चिरवा की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed