{"_id":"657b27e1e64da55069013ed3","slug":"bike-rally-taken-out-to-promote-hathras-mahotsav-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस महोत्सव: प्रचार के लिए निकाली बाइक रैली, टोल प्लाजा पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस महोत्सव: प्रचार के लिए निकाली बाइक रैली, टोल प्लाजा पर हुआ स्वागत
Thu, 14 Dec 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:36 PM IST
सार
हाथरस महोत्सव 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। हाथरस महोत्सव के प्रचार के लिए सादाबाद के हाईवे पर बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली सवारों का प्रभारी निरीक्षक और सीओ गोपाल सिंह ने बरौस टोल प्लाजा पर स्वागत करते हुए उन्हें हाथरस के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
हाथरस महोत्सव के लिए बाइक रैली
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के हाईवे पर 14 दिसंबर को हाथरस महोत्सव के प्रचार और यातायात सुरक्षा जागरूकता के संबंध में बाइक रैली का आयोजन किया गया। 15 दिसंबर से हाथरस महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे और बाइक रैली सवारों का प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकार गोपाल सिंह ने बरौस टोल प्लाजा पर स्वागत करते हुए उन्हें हाथरस के लिए रवाना किया। पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के निर्देशन में निकाली गई रैली हाईवे से होती हुई हाथरस रवाना हुई। रैली मनन चतुर्वेदी सीईओ एक्सबीएचपी डॉट कॉम नई दिल्ली द्वारा निकाली गई।
विज्ञापन