{"_id":"67c1d68602ad89215c01272b","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-divider-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल
Fri, 28 Feb 2025 09:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:00 PM IST
सार
राजाबाबू और तरूण एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सादाबाद की तरफ आ रहे थे तो इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहा राजाबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद में हाथरस रोड पर तेज गति से हाथरस की ओर से आ रही एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें आगरा के लिए रैफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव कछपुरा चंदपा निवासी 22 वर्षीय राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश और तरूण पुत्र सत्यप्रकाश निवासी आगरा एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सादाबाद की तरफ आ रहे थे तो इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहा राजाबाबू उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर में चोट आई। वहीं पीछे बैठे तरूण के पैर में चोट आई। सूचना पर मौके पर घायलों के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन