फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bifera District Magistrate looking at the flaws in the polling booths

मतदान केंद्रों पर खामियां देख बिफरे िजलाधिकारी

Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bifera District Magistrate looking at the flaws in the polling booths
मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान बातचीत करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं एसपी हाथरस एसएस मीणा ने गुरुवार को हाथरस रोड स्थित बरामई नगला विजन मतदान केंद्र का निरीक्षण किया तो कई खामियां देखने को मिलीं। केंद्र पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं था, जबकि मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतदान केंद्र पर अंधेरा रहा तो मतदाता को मतदान करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार से नाराजगी जताते हुए कहा कि कहीं पर बिजली है तो तार नहीं हैं। कहीं पर बिजली ही नहीं है। कोतवाल सिकंदराराऊ से पाबंदगी को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बता दें कि इस मतदान केंद्र पर तीन गांवों बरामई, नगला विजन और नगला गुलाबी के वोट पड़ेंगे। डीएम और एसपी को जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका मनीषा वार्ष्णेय ने बताया कि स्कूल में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह और शाम इस मतदान केंद्र के कमरों में अंधेरा होगा। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। कोतवाल डीके सिसौदिया से पूछा गया कि इस इलाके के कितने लोग पाबंद हो गए तो बताया कि 81 हुए हैं।
विज्ञापन


जब कागजात देखे गए तो पाबंद किए गए लोगों की संख्या महज 26 निकली। डीएम ने सख्त लहजे में कहा यह तो महज एक तिहाई से भी कम का आंकड़ा है। चालान भेजने के आंकड़े का कोई मतलब नही है, कितनों ने जमानत कराई। असली संख्या वो है। डीएम ने कहा कि पाबंद करने में ध्यान रखा जाए कि सीधे निर्दोष लोग पाबंद नहीं हों। हमारा काम आम आदमी को परेशान करना नहीं है। प्रमुख रूप से थे एसडीएम विजय कुमार शर्मा, तहसीलदार, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed