फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BHAKIYU gave memorandum to withdraw contract farming ordinance

कांट्रैक्ट फॉर्मिंग अध्यादेश वापस लेने के लिए भाकियू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 17 Aug 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
BHAKIYU gave memorandum to withdraw contract farming ordinance
एडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा है कि कॉट्रैक्ट फॉर्मिंग अध्यादेश जिसमें एमएसपी बंद करना व कृषि व्यापारियों को जो कृषि उत्पाद भंडारण की खुली छूट दी गई है वह किसान विरोधी है, इससे किसान से बड़ी-बड़ी कंपनियां औने-पौने दामों में उनकी फसलों को खरीदने पर मजबूर कर देंगी। किसान अपनी ही जमीन पर एक मजदूर बनकर काम करेगा। किसान 70 वर्षों से घाटे की खेती करता आ रहा है। सरकार का यह मॉडल भी किसानों को मौत के घाट उतार देने वाला मॉडल है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन इस अध्यादेश का विरोध करती है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन होगा।

ज्ञापन देने वालों में अलीगढ़ मंडल महासचिव मोरध्वज सिंघम, मंडल प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह, जिला महासचिव रवि छौंकर, तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार, जिला संगठन मंत्री हेमराज सिंह, विकास सिंह, विजयवीर सिंह, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed