फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhagat Legend won the match and made it to the semi-finals

Hathras News: भगत लीजेंड ने मैच जीतकर बनाई सेमीफाइनल में जगह

Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Legend won the match and made it to the semi-finals
डीआरबी इंटर कॉलेज में चल रही टीचर्स क्रिकेट लीग (टीसीएल) में बुधवार को भगत लीजेंड व बोस ब्लास्टर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भगत लीजेंड ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को भगत लीजेंड व सुखदेव सेंसेशन के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बुधवार को टॉस जीतकर भगत लीजेंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बोस ब्लास्टर्स की तरफ से सचिन पचौरी ने 26 और केके पचौरी ने 24 रन बनाए। भगत लीजेंड की तरफ से नीरज चौधरी और विपिन दीक्षित ने दो-दो विकेट लिए। विपक्षी टीम को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भगत लीजेंड ने लक्ष्य 13.5 ओवर में ही जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

भगत लीजेंड की तरफ से पवन कुमार ने 34 और प्रशांत मोहन ने 33 रनों की पारी खेली। बोस ब्लास्टर्स की तरफ से धर्मवीर ने तीन और केके सिंह ने दो विकेट लिए। आल राउंड प्रदर्शन के लिए प्रशांत मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग उपवन गुप्ता और आकाश शर्मा ने की। स्कोरिंग मनीष दीक्षित द्वारा की गई। इस मौके पर नरेश मीणा, मदन चौधरी, सचिन शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, गौरव पचौरी, तरुण शर्मा, चंद्रप्रकाश राणा, राघवेंद्र गुप्ता, अवनीश कुमार, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र गौतम, जितेंद्र कौशल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed