{"_id":"67c6e4d6c954996a4d0f6cba","slug":"before-holi-roadways-buses-will-run-on-seven-routes-from-hathras-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: होली से पहले सात मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बस, महाकुंभ में मिली थीं 19 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: होली से पहले सात मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बस, महाकुंभ में मिली थीं 19 नई बसें
Tue, 04 Mar 2025 05:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
एक बस का संचालन हाथरस से पहले आगरा और फिर हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए होगा। एक बस लखनऊ के लिए वाया इटावा और बिजनौर के लिए वाया अनूपशहर चलाई जाएगी। जलेसर से नोएडा, जलेसर से सिकंदराराऊ होते हुए मुरादाबाद, जलेसर से सिकंदराराऊ होते हुए बरेली व पीलीभीत के लिए भी एक बस चलेगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हाथरस डिपो के अधिकारियों ने अब होली के त्योहार को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के मौके पर कई नए मार्गाें पर बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों के लिए मार्गाें का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान ही हाथरस डिपो को 19 नई बसें मिली हैं। इन बसों को नए मार्गाें पर दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों के संचालन के लिए सात मार्गाें का निर्धारण किया गया है। एक बस का संचालन हाथरस से पहले आगरा और फिर हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए होगा।
विज्ञापन
एक बस लखनऊ के लिए वाया इटावा और बिजनौर के लिए वाया अनूपशहर चलाई जाएगी। जलेसर से नोएडा, जलेसर से सिकंदराराऊ होते हुए मुरादाबाद, जलेसर से सिकंदराराऊ होते हुए बरेली व पीलीभीत के लिए भी एक बस चलेगी। इसके अलावा हाथरस से मथुरा होते हुए सादाबाद व एटा के रास्ते फर्रुखाबाद मार्ग पर भी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इन बसों का संचालन होली से पहले शुरू कर दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो इरफान अहमद ने बताया कि नए मार्ग पर बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद संचालन शुरू कराया जाएगा।