फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Becoming self-reliant, women are forging the key to progress.

Hathras News: आत्मनिर्भर बन तरक्की का ताला बना रहीं महिलाएं

Fri, 22 May 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Becoming self-reliant, women are forging the key to progress.
गांव बांधनू में ताला बनातीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
सासनी क्षेत्र के गांव बांधनूं में महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। यहां की निवासी राखी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर पहले खुद को आत्मनिर्भर बनाया। अब उनकी प्रेरणा से गांव की दूसरी महिलाएं भी घरों में मशीन लगाकर अलमारी के ताले बना रही हैं और उन्हें रोजगार मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन




उनकी इस पहल ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि गांव की कई महिलाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।इस कार्य की शुरुआत राखी ने वर्ष 2020 में की थी। शुरुआत में सीमित स्तर पर शुरू हुआ यह काम आज गांव में एक छोटे कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है।
विज्ञापन




राखी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़ा और उन्हें मशीनों के संचालन और ताले बनाने का प्रशिक्षण दिया। आज स्थिति यह है कि गांव की करीब 50 महिलाएं अपने-अपने घरों में मशीन लगाकर नियमित रूप से तालों का निर्माण कर रही हैं। घर से काम करने की सुविधा मिलने से महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी योगदान दे पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राखी बताती हैं कि घरों में मशीनें लगाए जाने से उत्पादन लागत कम आती है और महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकती हैं। तैयार किए गए ताले स्थानीय बाजारों के साथ-साथ अन्य शहरों में भी भेजे जाते हैं। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है।




समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है और समाज में उनकी पहचान मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed