फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Become Sktipri will prevent harassment of women students

शक्तिपरी बन महिलाओं के उत्पीड़न को रोकेंगी छात्राएं

Sat, 21 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 21 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Become Sktipri will prevent harassment of women students
gangrape
पीसी बागला महाविद्यालय में वूमन पावर सेल का गठन किया जाएगा। कॉलेज की चार छात्राओं को शक्ति परी बनाया जाएगा। इन शक्तिपरियों के होने से छात्राएं अपने आप को और अधिक सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए भी इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए शक्ति परी (पॉवर एंजिल) को पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा दिया गया है। छात्रा शंका निवारण समिति की संयोजक डॉ. कमला मिड्ढा और डॉ. सुनंदा महाजन ने बताया कि वूमैन पॉवर लाइन के अंतर्गत पुलिस एवं समाज के मध्य एक कड़ी के रूप में स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं को शक्ति परी के रूप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इनका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज में एक विशेष भूमिका निभाना होगा। यह शक्तिपरी शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वयं सशक्त रहकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज में एक विशेष भूमिका निभाएंगी। शक्ति परी को पुलिस विभाग द्वारा परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहनीय योगदान देने वाली प्रत्येक शक्ति परी को पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष मामले में राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। शक्ति परी पीड़ित या प्रभावित लड़कियों महिलाओं को 1090 की कार्यप्रणाली और अपने आसपास की महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में 1090 को गोपनीय जानकारी देेंगी।


इनका कर्तव्य होगा कि वह पीड़िता व उसके परिवार का मनोबल बढ़ाएं तथा 1090 के प्रति उनका विश्वास बनाए रखें। डॉ. कमला मिड्ढा ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे कॉलेज में वूमैन पावर सैल के गठन के संबंध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed