बैरंग लौटी टीम, ग्रामीणों ने नहीं पिलाई दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव शेखूपुर मदन में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी पोलियो ड्रॉप का बहिष्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने टीम को उल्टे पांव वापस लौटा दिया।
गांव शेखूपुर मदन में बुधवार को घर-घर पोलियो ड्रोप पिलाने स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहते हुए पोलियो ड्रॉप का बहिष्कार कर दिया था कि जब तक उन्हें सूखा आपदा का मुआवजा नहीं मिल जाता वह अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स नहीं पिलाएंगे। इसके अगले दिन गुरूवार को फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए पोलियो ड्रॉप्स बच्चों को नहीं पिलाई। टीम को उल्टे पांव फिर वापस लौटना पड़ा। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को गांव में विभागीय टीम दवा पिलाने पहुंची थी, लेकिन दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने बच्चों को दवा नहीं पिलाई।