{"_id":"696e5ec754468e7083075a39","slug":"beaten-with-sticks-for-asking-for-borrowed-money-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उधारी के रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उधारी के रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 19 Jan 2026 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:12 PM IST
सार
उधारी के रुपये मांगने पर नौबत लाठी-डंडों तक पहुंच गई। जमकर मारपीट हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उधारी के रुपये मांगने पर 18 जनवरी को तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। 19 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव जंगला कजरौठी निवासी सुरेशचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि शाम को उनका भतीजा रोहिताश दूध कढ़ाने के लिए ग्राम नगला गरीबा, बरामई गया था। वहां उसने सुलेमान एवं जुल्फी से उधारी के रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर दोनों नाराज हो गए। रोहिताश के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
फोन कर अपने साथी नाहर व नागेश, जीतू सहित पांच अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे पीटा। सूचना पर बचाव के लिए पहुंचे कालीचरन, संतोष को भी आरोपियों ने पीटा। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन