{"_id":"60367a9a8ebc3ee938322858","slug":"beaten-to-women-burn-houses-sikandhra-rahu-news-ali2571146148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, करब में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, करब में लगाई आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के गांव नावली लालपुर में दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। दबंगों ने घर में रखे करब-कंडों में आग लगा दी। परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। पीड़िता ने एसपी हाथरस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव निवासी महिला धर्म प्यारी पत्नी स्व. अशोक कुमार ने एसपी को दी अर्जी में उल्लेख किया है कि मंगलवार की रात वह घर में परिवार के सदस्यों के साथ सो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी सर्वेश, अनीता, अतुल, बंटी, सुरेश व मानिकचंद्र घर में घुसकर गंदी गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर वे छोटे-छोटे बच्चों को पीटने लगे। घर में रखे बिटोरे कंडों के ढेर में आग लगा दी।
मारपीट में वह भी घायल हो गई। आग लगने से बच्चे डर कर चीखने लगे। गांव वालों ने आकर बचाया। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी लोग मारपीट कर चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।