{"_id":"63695fa9a2b28a7e585eac62","slug":"basic-education-and-health-schemes-will-be-on-special-priority-hathras-news-ali304241694","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष प्राथमिकता पर रहेंगी बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष प्राथमिकता पर रहेंगी बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य की योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जन शिकायतें सोशल मीडिया, ऑनलाइन पोर्टल, सीयूजी आदि किसी भी माध्यम से प्राप्त हो होती है तो उनका निस्तारण किया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जिले में डीएम का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामलों में विशेष प्राथमिकता पर रहेगी। इसके अलावा जो भी समस्याएं संज्ञान में आएंगी उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
वर्ष 2014 बैच की आईएएस अर्चना वर्मा की पहली पोस्टिंग बाराबंकी में रामसनेही घाट के एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। 24 मई 2016 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी नियुक्त किया गया। इसके बाद गोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली।
गोंडा की ही सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम बनाया गया। इसके बाद मार्च 2018 में मुजफ्फरनगर में सीडीओ के पद पर तैनाती की गई। उन्होंने कहा कि यहां से पूर्व में हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थी। वार्ता से पूर्व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसी क्रम में कोषागार सभागार में पहुंचकर प्रभार संभाला।