फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bareilly-Tanakpur Express does not run on Sunday-Wednesday, passengers disappointed

Hathras News: रविवार-बुधवार नहीं चलती बरेली-टनकपुर एक्सप्रेस, यात्री निराश

Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Tanakpur Express does not run on Sunday-Wednesday, passengers disappointed
पूर्वोत्तर रेलवे ने लगभग एक साल पहले ट्रायल पर टनकपुर से मथुरा के बीच एक जोड़ी चेयरकार एक्सप्रेस ट्रेन का सप्ताह में पांच दिन संचालन शुरू किया था। इस ट्रेन से रेलवे को अच्छी-खासी आय भी मिल रही है। इसके बावजूद रेलवे ने रविवार और बुधवार को इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं कराया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों दिन इस ट्रेन में सफर के इरादे से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन





टनकपुर से मथुरा के बीच ट्रॉयल के रूप में संचालित एक्सप्रेस ट्रेन में हाथरस से हर रोज 300 से 400 यात्री यात्रा कर रहे हैं। टनकपुर के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन होने की वजह से अन्य स्टेशनों से भी बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं। बावजूद इसके बाकी दो दिन रेलवे द्वारा इस ट्रेन का संचालन न किया जाना किसी के गले नहीं उतर रहा। रविवार को करीब 40 यात्री इस ट्रेन से सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह ट्रेन नहीं आएगी तो उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन







आज मैं टनकपुर जाने के लिए स्टेशन आया था, लेकिन पता लगा कि रविवार व बुधवार को टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन नहीं होता। अब बाहर से बस पकड़कर निकलूंगा। निश्चित तौर पर टनकपुर तक पहुंचने में तीन से चार घंटे देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोल्डी बाबा, यात्री






परिवार के साथ बरेली ससुराल जाना था। आज बरेली की सीधी ट्रेन नहीं है। परिवार को लेकर वापस लौटना मुमकिन नहीं है। अब मैं शाम की ट्रेन से पहले कासगंज और फिर बरेली के लिए निकलूंगा।
-गिरीश कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed