{"_id":"699dd77a1b9d761444005cc2","slug":"baraatis-beaten-up-at-wedding-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मां और मामा ने नहीं होने दी युवती की शादी, बरातियों को पीटा, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मां और मामा ने नहीं होने दी युवती की शादी, बरातियों को पीटा, थाने पहुंचा मामला
Tue, 24 Feb 2026 10:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:23 PM IST
सार
युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से मित्रता हो गई। एक ही जाति का होने के कारण लड़की के अम्मा-बाबा शादी के लिए राजी हो गए। लड़का बरात लेकर गांव पहुंच गया। लड़की के मामा और मां ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में 24 फरवरी को एक लड़का बरात लेकर आ गया। इस दौरान युवती के मां और मामा ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही उनके साथ के लोगों ने बरातियों को पीट दिया। आरोप है कि लड़की को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष ने इसकी तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव निवासी युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से मित्रता हो गई। एक ही जाति का होने के कारण लड़की के अम्मा-बाबा शादी के लिए राजी हो गए। 24 फरवरी को लड़का बरात लेकर गांव पहुंच गया। बरात आने के बाद विवाद उस समय प्रारंभ हो गया जब लड़की के मामा और मां ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पर आ गए। समाचार लिखे जाने तक लड़की से कोतवाली पुलिस बात कर रही थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन