{"_id":"5e260feb8ebc3e4aed356da4","slug":"banke-bihari-statue-and-three-bell-theft-from-temple-sikandhra-rahu-news-ali224581172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से बांके बिहारी की प्रतिमा और तीन घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से बांके बिहारी की प्रतिमा और तीन घंटे चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अभी पुरदिलनगर के मंदिर की लूट का पर्दाफाश भी नहीं हुआ था कि कचौरा के गांव हिम्मतपुर के मंदिर से चोर प्रतिमा, घंटा, साउंड सिस्टम तथा पीतल तांबे के बर्तन चुरा ले गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
गांव निवासी प्रमोद कुुमर पुत्र रूप किशोर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव के मध्य मां वैष्णो देवी का मंदिर है। मंदिर में पूजा करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। रविवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर प्रवेश किया और आधा कुंटल वजन के तीन घंटे, बांके बिहारी जी की प्रतिमा तथा भजन साउंड सिस्टम, पीतल तांबे के काफी बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह मंदिर के खुलने पर लगा। बता दें कि कसबा पुरदिलनगर के ठाकुर जी के मंदिर से चोरी गई अष्टधातु की प्राचीन पांच प्रतिमाएं पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। इसे लेकर कसबे के लोगों में काफी रोष है। लोगों ने अब आंदोलन का मूड बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस जल्दी से दोनों चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं करती है तो हमलोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।