फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bank cashier fraud about 40 lakh

कैशियर ने किया 40 लाख रुपये का घोटाला

Sun, 24 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bank cashier fraud about 40 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर स्थित एचआरटी शीतगृ़ह प्रा.लि. के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह पुत्र गिर्राज सिंह ने कोतवाली में लवकेश पुत्र अतर सिंह निवासी कल्हू सादाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि पूर्व में वह शीतगृह पर आलू का व्यापार करता था तथा खाता मेंटेंन करने के लिए उसके द्वारा लवकेश को बतौर मुनीम और कैशियर के रूप में वर्ष 2018- 19 में तैनात कर दिया था। जब वह शीतगृह का स्वामी बना तो उसने शीतगृह के लेनदेन के जिम्मेदारी लवकेश को दी थी। जनवरी माह में उसके पैर में फ्रेक्चर हो जाने की वजह से शीतगृह के समस्त लेनदेन को लवकेश द्वारा किया गया था। लवकेश जुलाई 2019 में नौकरी छोड़कर चला गया। जब उन्होने शीतगृह के रिकॉर्ड को चैक किया तो जानकारी हुई तो शीतगृह के कई अहम दस्तावेज बैंक पासबुक, चैकबुक आदि गायब मिले। लवकेश द्वारा शीतगृह की शाख पर लाखों रूपया बाहर के लोगों से लिया था, जिसका शीतगृह की बैलेंस सीट में कोई हवाला नहीं दिया गया है। लोगों के रूपये मांगने पर उसके द्वारा लवकेश द्वारा लिया गया कर्जा अदा किया गया है। इस तरह लवकेश द्वारा 40 लाख रूपये का घोटाला किया गया है। पूछने पर लवकेश गाली गलौज कर रहा है और झगड़े पर आमदा हो जाता है और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed