फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bank branches in a panic after fake Rs 100 notes were found.

Hathras News: 100 के जाली नोट मिलने से बैंक शाखाओं में खलबली

Fri, 03 Jul 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bank branches in a panic after fake Rs 100 notes were found.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की मुख्य शाखा के करंसी चेस्ट से सीधे भारतीय रिजर्व बैंक को नकली नोटों की खेप भेजे जाने का खुलासा होने के बाद स्थानीय बैंकिंग सेक्टर में खलबली मच गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बैंक के करंसी चेस्ट और उससे जुड़ी शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। दिसंबर 2022 में हाथरस स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के करंसी चेस्ट से भारी मात्रा में नकदी की एक खेप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर भेजी गई थी।
विज्ञापन

जब आरबीआई के निर्गम विभाग (दावा अनुभाग) ने इस नकदी की जांच की, तो उसमें बड़े पैमाने पर 100 के नकली नोट बरामद हुए। इस गंभीर चूक और अपराध को देखते हुए आरबीआई कानपुर के प्रबंधक प्रणीत पिंजर्ला की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सवाल बैंक की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है। करंसी चेस्ट में नोट जमा होने और वहां से आगे भेजे जाने से पहले कई स्तर पर बेहद सख्त सुरक्षा और ऑटोमेटेड सॉर्टिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद 100 के नकली नोटों की इतनी बड़ी खेप तिजोरी लांघकर सीधे आरबीआई के खजाने तक कैसे पहुंच गई?
पुलिस और जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस खेल में बैंक के ही कुछ अंदरूनी कर्मचारी या अधिकारी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मिलीभगत कर असली नोटों की जगह जाली नोटों को चेस्ट में एड्जस्ट किया।

इसके अलावा इसके पीछे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय जाली नोट सिंडिकेट के हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस अब दिसंबर 2022 के दौरान करंसी चेस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे स्टाफ, कैशियरों और नोटों की शार्टिंग करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed