फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ban plastic item seized in raid.

लाखों रुपये के प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पाद जब्त

Fri, 19 Jul 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ban plastic item seized in raid.
शहर में छापेमारी करती एफडीए की टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों और उसके स्टॉक रखने वालों पर प्रशासन की सीधी नजर है। गुरुवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में सीओ सिटी, नगर पालिका टीम ने शहर के पुराना मिल कंपाउंड में एक गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। छापे के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के बने दौने, पत्तल, गिलास आदि माल को जब्त किया है। टीम के द्वारा लाखों रुपये कीमत के माल का अनुमान लगाया जा रहा है। छापेमार कार्रवाई से अन्य विक्रेताओं में भी खलबली मच गई। देर शाम तक माल को सीज कर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी।

जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन की ब्रिकी को रोकने व पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में तरह तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही इसी क्रम में विगत में भी कई बार प्रशासन की टीम ने नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तमाम दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। यहां तक कि दुकानदारों से जुर्माना राशि भी वसूल की गई। गुरुवार को एक सूचना के आधार पर एसडीएम सदर नीतिश कुमार, सीओ राम शब्द यादव, नगर पालिका ईओ डॉ. विवेकानंद ने टीम के साथ पुराना मिल कंपाउंड स्थित हरि रोप सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की। छापेमार कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के दोना, पत्तल, गिलास आदि सामान का जखीरा बरामद हुआ। टीम ने उक्त सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी है। देर शाम तक प्रशासन के द्वारा उक्त माल को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। वहीं फर्म संचालक पर जुर्माना वसूले जाने की भी तैयारी की जा रही थी। उक्त कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में खलबली मच गई। बाजार के कई दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed