फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ban on sale of 10 pesticides in the district

Hathras News: 10 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध, नहीं होगा इनका बिक्री, वितरण और प्रयोग

Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
सार

ट्राइसाइकलाजोल, ब्रुप्रोफिजेन, एसीफेट, क्लोरापाइरीफॉस, हैक्साकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाकसाम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेणडाजिम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Ban on sale of 10 pesticides in the district
बासमती चावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में बासमती चावल के निर्यात में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की विरासत बासमती उपज को बचाने और अन्य देशों को बासमती चावल के बाधा मुक्त निर्यात के लिए 10 कीटनाशकों पर शासन ने प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिले में 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल होती है। इसमें से करीब 24 हजार हेक्टेयर में धान की बासमती की प्रजाति का उत्पादन किया जाता है। अब शासन ने हाथरस सहित 30 जिलों में 10 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि अनुसूची में वर्णित कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री, वितरण और प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है, गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्राइसाइकलाजोल, ब्रुप्रोफिजेन, एसीफेट, क्लोरापाइरीफॉस, हैक्साकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाकसाम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेणडाजिम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन रसायनों की बिक्री करते हुए पाए जाने की स्थिति में संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed