फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   balcony collapses, woman dies

Hathras News: कांवड़ यात्रा देखने के दौरान छज्जा गिरा, छह लोग मलबे में दबे, महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
सार

कविता घर के छज्जे पर खड़े होकर कांवड़ यात्रा देख रही थीं। छज्जे के नीचे उनकी सास और दो बेटे व पड़ोसी खड़े थे। अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से यह सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।

विज्ञापन
balcony collapses, woman dies
हादसे में घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव खरगू में 14 जुलाई की सुबह कांवड़ यात्रा देखने के लिए एक महिला घर के छज्जे पर खड़ी थी। अचानक छज्जा गिर गया, जिससे दो महिलाओं सहित छह लोग मलबे में दब गए। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय 28 वर्षीय कविता की मौत हो गई। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

  
गांव खरगू निवासी संतोष की पत्नी कविता 14 जुलाई की सुबह घर के छज्जे पर खड़े होकर कांवड़ यात्रा देख रही थीं। छज्जे के नीचे उनकी सास राजवती देवी और दो बेटे प्रतीक और पवन व पड़ोसी हरिशंकर व साहिल खड़े थे। अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से यह सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। एकाएक हुए इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

 
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी ने मलबा हटाकर इसमें दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल ले गए। यहां गंभीर रूप से घायल कविता को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में कविता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को बागला जिला अस्पताल ले आए। यहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कविता की सास राजवती और दोनों बेटों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पड़ोसी हरिशंकर और साहिल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed