फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bagla Degree College of Hathras got the recognition of Masters of Science class

Good News: हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज को मिली परास्नातक विज्ञान वर्ग की मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 04 Sep 2023 02:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 02:16 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की ओर से हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज को परास्नातक विज्ञान वर्ग की मान्यता दे दी गई है। अब बागला डिग्री कॉलेज में परास्नातक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान करने के लिए प्रवेश मिल सकेगा। 

विज्ञापन
Bagla Degree College of Hathras got the recognition of Masters of Science class
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में इस शैक्षिक सत्र से परास्नातक विज्ञान वर्ग के लिए प्रथम बार प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। अब विद्यार्थियों को परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए निजी विद्यालयों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। 

विज्ञापन

 
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की ओर से हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज को परास्नातक विज्ञान वर्ग की मान्यता दे दी गई है। अब बागला डिग्री कॉलेज में परास्नातक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान करने के लिए प्रवेश मिल सकेगा। 
विज्ञापन


आरएमपीयू की ओर से बागला डिग्री कॉलेजों में विज्ञान वर्ग के चार विषयों की कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों के क्रम में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रकिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों द्वारा परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। शहर के बागला डिग्री कॉलेज में विज्ञान वर्ग से परास्नातक आने से विद्यार्थियों में भी खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग विषय - सीटें
भौतिक विज्ञान - 30
वनस्पति विज्ञान - 30
जंतु विज्ञान - 30
रसायन विज्ञान - 30

परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। विवि की ओर से विज्ञान वर्ग के चार विषयों के संचालन की मान्यता दे दी गई है। गणित वर्ग की मान्यता पहले से ही है। - महावीर सिंह छोंकर, प्राचार्य , बागला डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed