{"_id":"64272fd0f7621130720126c7","slug":"bad-handpump-issue-raised-in-village-chaupal-hathras-news-c-2-1-81212-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम चौपाल में उठा खराब हैंडपंप का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम चौपाल में उठा खराब हैंडपंप का मुद्दा
Sat, 01 Apr 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद जारऊ पंचायत घर पर लगी ग्राम चौपाल में शिकायत सुनते खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग, एडीओ पं
- फोटो : संवाद
गांव बरोस और जारऊ में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खराब हैंडपंप का मुद्दा उठा। खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर तीन समस्याएं निस्तारित की गईं।
बरोस में खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में लगी ग्राम चौपाल में मोनवीर निवासी जारऊ ने घर के समीप खराब पड़े हैंडपंप की समस्या बताई। रेनू देवी पत्नी भुवनेश सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र पर नल सही कराने की शिकायत की। विजय सिंह पुत्र राजाराम ने मां का नाम खेत की खतौनी में गलत अंकित हो गया है जिस को सही कराने की शिकायत दी।
अकबर ने राशन डीलर पर कम राशन देने की शिकायत की। कई बुजुर्ग पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। जारऊ में आयोजित चौपाल में प्राप्त हुईं चार शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बरोस में पांच में से एक शिकायत का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग, एडीओ पंचायत मुकेश पचौरी, एडीओ समाज कल्याण महिपाल सिंह, दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान सहित आदि मौजूद रहे।