{"_id":"667dfcd86f4b730a510e49c8","slug":"babu-of-many-departments-on-the-radar-of-investigating-agencies-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116750-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कई विभाग के बाबू जांच एजेंसियों के रडार पर, छह महीने में रिश्वत लेते दबोचे चार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कई विभाग के बाबू जांच एजेंसियों के रडार पर, छह महीने में रिश्वत लेते दबोचे चार कर्मचारी
Fri, 28 Jun 2024 05:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:29 AM IST
सार
सरकारी विभागों में तैनात बाबू और कर्मचारी लोगों से खुल कर सुविधा शुल्क ले रहे हैं। परेशान लोग जांच एजेंसियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
उप्र सर्तकता अधिष्ठान आगरा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरकार की सख्ती के बाद भी हाथरस जिले में भ्रष्टाचार कम होता नहीं दिख रहा। सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बीते छह महीने में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अलग-अलग विभाग में तैनात चार कर्मचारियों को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी हालत सुधरते नहीं दिख रहे हैं। यही वजह है कि एजेंसियों तक लगातार भ्रष्टाचार में संलिप्त बाबुओं की शिकायत पहुंच रही हैं। सूत्र बताते हैं कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम के रडार पर ऐसे कई लिपिक और कर्मचारी हैं। इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद भी जिले में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकारी विभागों में तैनात बाबू और कर्मचारी लोगों से खुल कर सुविधा शुल्क ले रहे हैं। परेशान लोग जांच एजेंसियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम के अधिकारियों तक शिकायतें पहुंच रही हैं। कुछ कर्मचारी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन