{"_id":"5e01042e8ebc3e87e200f70a","slug":"babu-is-asking-for-a-bribe-of-five-thousand-rupees-hathras-news-ali222213143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप, पांच हजार रुपये घूस मांग रहा है बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप, पांच हजार रुपये घूस मांग रहा है बाबू
विज्ञापन
साहब! पांच हजार रुपये घूस मांग रहा है बाबू
सीडीओ ने ईओ नगर पंचायत को दिए कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थी को धनराशि देने का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नगर पंचायत हसायन के एक लिपिक की करतूत सामने आई है। इस बाबू ने योजना के लाभार्थी से पांच हजार रुपये की घूस मांगी। लाभार्थी ने इसकी शिकायत सीडीओ से की तो मामले को संज्ञान में लेते हुए ईओ हसायन को फटकार लगाते हुए लाभार्थी को धनराशि देने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिछले दिनों 340 जोड़ों का विवाह हुआ था। इस समारोह में विवाह करने वाले लाभार्थियों को धनराशि दी जाती है। इसके तहत नगर निकायों और ब्लॉकों से लाभार्थियों के बैंक खाते की डिटेल एकत्रित की गई थी। इस दौरान नगर पंचायत हसायन के एक लाभार्थी ने सीडीओ से यह शिकायत की कि उसके खाते में धनराशि नहीं आई और धनराशि भेजने के एवज में नगर पंचायत का एक बाबू पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
इस पर सीडीओ ने तत्काल ईओ हसायन को कार्रवाई के निर्देश देते हुए फटकार लगाई। वहीं इस लाभार्थी की बैंक डिटेल लेकर तत्काल धनराशि खाते में भेजने के जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि बाबू के घूस मांगने की शिकायत मिली थी। ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।