फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Baba Saheb picture removed from the school

Hathras News: स्कूल में बाबा साहेब का चित्र उतारने पर छात्रों ने किया हंगामा, बीईओ ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट

Thu, 07 Aug 2025 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 01:34 PM IST
सार

खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। संपूर्ण रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए बीएसए को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
Baba Saheb picture removed from the school
बाबा साहेब के चित्र को फिर से लगाते प्रधानाध्यापक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा राजमार्ग स्थित गांव रतिभानपुर के संविलियन विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर को उस समय कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया, जब प्रधानाध्यापक ने दीवार पर टंगा बाबा साहेब का चित्र उतारकर मेज की दराज में रख लिया। छात्रों ने आपत्ति की तो प्रधानाध्यापक ने चित्र निकालकर दोबारा दीवार पर लगा दिया। छात्रों ने प्रधानाचार्य पर गालियां देने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को गांव के विद्यालय में जब कुछ छात्र प्रधानाध्यापक के कक्ष में गए तो उन्होंने देखा कि दीवार पर दो फोटो लगे हुए थे, लेकिन हमेशा लगने वाला बाबा साहेब का फोटो गायब था। इस पर छात्रों ने प्रधानाध्यापक से सवाल जवाब करने प्रारंभ कर दिए। 
विज्ञापन


इस पर प्रधानाध्यापक बिफर गए और उन्होंने दराज से फोटो निकालकर दोबारा दीवार पर लगा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। संपूर्ण रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए बीएसए को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed