फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   B.Ed entrance exam in Hathras

Hathras: दो केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आज, 888 परीक्षार्थी होंगे शामिल, चार पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी

Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
सार

पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सेकसरिया इंटर कॉलेज में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
B.Ed entrance exam in Hathras
पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में दो केंद्रों पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए चार पर्यवेक्षक परीक्षा की निगरानी करेंगे। दोनों केंद्रों पर विभाग के अधिकारी शनिवार शाम तक तैयारियों में जुटे थे। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा जिले में दो केंद्र पीसी बागला डिग्री कॉलेज व सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सेकसरिया इंटर कॉलेज में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र में शुरू हो जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए सचल दल का भी गठन किया गया है। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर 31 मई को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पारदर्शी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। - महावीर सिंह छौंकर, नोडल व प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed