Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ayodhya Ram Temple: Preparations to celebrate Diwali on the consecration of Shri Ram Temple in Hathras

Ayodhya Ram Mandir: गांव और शहर में उत्सव का नजारा, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दीपावली मनाने की तैयारी

Mon, 22 Jan 2024 11:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

सुबह से लोग व्हाट्सएप से प्राण प्रतिष्ठा  की शुभकामनाएं भेजने लगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि पर धड़ाधड़ राम मंदिर से जुड़ी पोस्ट पड़ना शुरू हो गईं। घर, मंदिर और संस्थानों में लोगों ने सफाई करना शुरू कर दिया। हर घर में भगवान राम की आराधना करते हुए बच्चे, बड़े-बूढ़े दिखे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Preparations to celebrate Diwali on the consecration of Shri Ram Temple in Hathras
राम बना सोयश वर्मा - फोटो : स्वयं

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर गांव से लेकर शहर तक जय श्री राम के संदेशों से पूरा हाथरस राममय हो गया। सुबह से ही मोबाइल, टीवी, म्यूजिक सिस्टम पर भगवान राम के भजन लगा दिए गए। 

विज्ञापन


सुबह से लोग व्हाट्सएप से प्राण प्रतिष्ठा  की शुभकामनाएं भेजने लगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि पर धड़ाधड़ राम मंदिर से जुड़ी पोस्ट पड़ना शुरू हो गईं। घर, मंदिर और संस्थानों में लोगों ने सफाई करना शुरू कर दिया। हर घर में भगवान राम की आराधना करते हुए बच्चे, बड़े-बूढ़े दिखे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण शुरू होने का सब इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

राम का चित्र किया विकृत
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने का प्रयास, बोर्ड पर छपे भगवान राम के छवि चित्र से छेड़छाड़

श्री राम प्रमाण प्रतिष्ठा के बीच कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरामई में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। यहां लगे बोर्ड पर भगवान राम के छवि चित्र से असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने को लेकर आक्रोशित क्षत्रिय समाज ने जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने पेंटर को बुलाकर छवि चित्र को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव  बरामई में एक बोर्ड लगा हुआ था। इस बोर्ड पर भगवान श्री राम का छवि चित्र छपा हुआ था। वहीं दूसरी तरफ क्षत्रिय गढ़ लिखा हुआ था। रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने इस बोर्ड के साथ छेड़छाड़ की। बोर्ड से भगवान राम के छवि चित्र को ईंट से खुरच दिया। सोमवार की सुबह जब क्षत्रिय समाज के लोगों को इस मामले की जानकारी हुई तो आक्रोश पनप उठा। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के बीच माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है पुलिस प्रशासन ने पेंटर को बुलाकर बर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर भी पुलिस को दी गई है।
यात्रा
निकली शोभा यात्राएं

श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समूचे हाथरस में सुबह से ही का उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शहर में जगह-जगह  शोभा यात्राएं निकाली गईं। शहर के मैंडू गेट पुलिस चौकी से निकली शोभा यात्रा में राम भजनों पर राम भक्त व महिलाएं नृत्य करते नजर आईं।

Trending Videos

हुआ हवन-यज्ञ


हवन यज्ञ
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर हनुमान जी महाराज नवग्रह पर हवन-यज्ञ किया गया। अलीगढ़ रोड पर भंडारा के शुभारंभ पर प्रभु श्रीरामलला की पूजा की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद शहर के बागला मार्ग परउ राम भक्तों ने आतिशबाजी की।
रैली
विशाल रैली निकाली
सादाबाद कस्बा में नगर पंचायत अध्यक्षा शीला देवी दिवाकर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। जिसमें बच्चे, महिला और पुरूषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रसाद
कोर्ट परिसर में प्रसाद वितरण
हाथरस के जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने बूंदी की प्रसादी वितरित की।

सासनी में हवन-यज्ञ

हवन यज्ञ
सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में श्री राम मंदिर के भाव अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें डॉ लोकेश शर्मा,प्रधानाचार्य डॉ राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
यज्ञ
सात कुंडीय हवन

श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान सासनी कस्बा के श्री रामलीला ग्राउंड में भगवान श्री राम पूजा अर्चना की गई। राम भक्तों ने सात कुंडीय हवन में आहुतियां दीं।

निकली श्री राम की झांकी

झांकी
सादाबाद के जलेसर रोड स्थित मानिकपुर पर राम भक्तों ने श्री राम की झांकी निकाली।
हवन
आर्य समाज में हवन
आर्य समाज सासनी गेट पर हवन में सदर विधायक अंजुला माहौर ने शिरकत की।

नन्हें-मुन्ने बने राम-लक्ष्मण

पार्थ
सासनी में 10 दिन का मासूम पार्थ राम के रूप में अद्भुत नजर आ रहा है। वहीं राम-लक्ष्मण के रूप में सजे प्रणव एवं विराज भी अति सुंदर नजर आ रहे हैं।
बच्चे

बच्चों ने खूब खरीदी आतिशबाजी, लड्डू भी बंटे

आतिशबाजी
हाथरस शहर में लगी आतिशबाजी की दुकानों से बच्चों ने खूब की खरीदारी की। पूरे दिन फूलों की लड़ी बनाने में फूल विक्रेता जुटे, लगातार फूलों की लड़ी खूब बिकीं। हाथरस सिटी स्टेशन पर रेल कर्मियों ने पूजा के बाद लड्डू व बूंदी का वितरण किया गया। 
फूल विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed