फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Awe of Uniforms in People: Swati Singh

लोगों में खत्म हो वर्दी का खौफः स्वाति सिंह

Wed, 13 Sep 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 13 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Awe of Uniforms in People: Swati Singh
दाऊजी मेले में आयोजित पुलिस प्रशासन एवं जनसहभागिता सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश की कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि निवेश व्यापार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। सरकार भी चाहती है कि पुलिस-प्रशासन जनता के साथ मधुर संबंध बनाकर कार्य करें। पीड़ित लोग कोतवाली जाने से घबराते हैं। पुलिस के समक्ष भी लोग अपनी बात रखने से डरते हैं, इसलिए लोगों में वर्दी का खौफ खत्म होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्य मंत्री मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में आयोजित बेहतर समाज के लिए पुलिस-प्रशासन एवं जनसहभागिता सम्मेलन में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों के सहयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन है। अच्छे लोगों को पुलिस और प्रशासन से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता का डर निकालने के लिए काम करना चाहिए। यदि लोग डरते रहेंगे तो सच कभी भी पुलिस-प्रशासन के सामने नहीं आ पाएगा। देश, प्रदेश में पुलिस की आवश्यकता इसलिए होती है कि जनता का सहयोग हो सके।
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रही है। स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं के साथ अधिकांश घटनाएं होती हैं। मेला में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं यह कार्यक्रम जनता के बीच और स्कूलों में भी किए जाने चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए कई मोबाइल एप भी बनाए गए हैं। जानकारी के अभाव में इनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। महिला व युवतियों को इस तरह के एप के लिए जागरूक किया जाए। श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी सीताराम मीणा ने भी विचार रखे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राज्य मंत्री स्वाति सिंह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आनंदपुरी केंद्र प्रभारी बीके शांता बहन, प्रदेश प्रभारी बीके सरोज दीदी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक बीके शांता बहन ने राज्य मंत्री सहित अन्य सभी मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किए। सम्मेलन में भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा, मंडी सचिव रामबाबू, मेला कोतवाली प्रभारी एके सिंह, संजय शर्मा, राजेश सिंह गुड्डू आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed