{"_id":"64a5c4dbd425829d5306e995","slug":"avoided-death-by-hitting-hand-still-could-not-save-a-friend-like-brother-hathras-news-c-56-1-sali1016-1826-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथ मारकर गोली का रूख मोड़ा, फिर भी न बच पाया यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथ मारकर गोली का रूख मोड़ा, फिर भी न बच पाया यार
Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
सार
हमलावरों ने संजय के सीने पर तमंचे को ताना और चलाया तो पास खडे़ व्यक्ति अनिल ने हाथ मारकर संजय की मौत को टालने का प्रयास किया, लेकिन मौत ने अपना शिकंजा नहीं छोड़ा। घायलावस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच को पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक सवार हमलावर जब दुकान में पहुंचे और उन्होंने संजय के सीने पर तमंचा तानकर गोली चलाई तो पास खड़े अनिल ने उनके तमंचे पर हाथ मार दिया और इससे गोली सीने में न लगकर संजय बाई जांघ में लगी। अनिल को इस बात का अफसोस है कि वह इसके बाद भी अपने भाई जैसे दोस्त को नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
हमलावरों ने संजय के सीने पर तमंचे को ताना और चलाया तो पास खडे़ व्यक्ति अनिल ने हाथ मारकर संजय की मौत को टालने का प्रयास किया, लेकिन मौत ने अपना शिकंजा नहीं छोड़ा। घायलावस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय संजय की मौत हो गई। तमंचे पर हाथ मारने के बाद छाती पर लगने वाली गोली संजय की जांघ में जा लगी। तमंचे में हाथ मारने वाले अनिल ने कहा कि मुझे लगा कि हमने अपने मित्र जैसे भाई संजय को बचा लिया, लेकिन हम उन्हें चाहकर भी नहीं बचा पाए। पैर में गोली लगने के बाद हमें लगाकर अब तो हम इन्हें इलाज कराकर ठीक कर लेंगे, लेकिन इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हाथरस के मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस के निकट हुए गोली कांड की घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने दुकान के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग को देखा। पुलिस सीसीटीवी के जरिए हत्यारोपियों के भागने के रास्ते सहित अन्य बिंदुओं की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन