{"_id":"64a1abeda02dfb896707e330","slug":"auraiya-teacher-died-in-suspicious-circumstances-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में औरेया के शिक्षक की मौत, बंद कमरे में मिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में औरेया के शिक्षक की मौत, बंद कमरे में मिला बेहोश
Sun, 02 Jul 2023 10:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:25 PM IST
सार
40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी जिला ओरैया शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की रात वह बंद कमरे में अचेत हालत में पड़े थे।
विज्ञापन
शैलेंद्र सिंह गौतम ओरैया के शिक्षक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक अपने कमरे में अचेत हालत में पड़े मिले। मकान मालिक उनको उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल फिर जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी जिला ओरैया शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की रात वह बंद कमरे में अचेत हालत में पड़े थे। जानकारी होने पर मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। इसके बाद वह उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरासुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन