फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aunt and nephew can not benefit state

बुआ और भतीजे नहीं कर सकते प्रदेश का भला

Wed, 08 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 08 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew can not benefit state
मुरसान में सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हाथरस की सरजमीं से फिर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। चार दिन पूर्व हाथरस की जनसभा में बसपा पर चुप रहे शाह ने इस बार बसपा और उसकी सुप्रीमो मायावती को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से वह प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में हर तरफ भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनाएगी। 11 फरवरी को होने वाला चुनाव किसी एमएलए या किसी मुुख्यमंत्री के लिए नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए है। बुआ और भतीजा, कोई भी इस प्रदेश का भला करने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अमित शाह ने मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रीती चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि पिछले 15 साल में प्रदेश में सपा, बसपा एवं बसपा और सपा की सरकारों ने लूटने का काम किया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में बडे़ पैमाने पर विकास हुआ है। प्रदेश में विकास हुआ है, वह प्रतिदिन 13 हत्या, 24 बलात्कार, अपहरण, फिरौती और डकैती आदि आपराधिक घटनाओं का हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि सपा को सत्ता से हटाने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह बीजेपी है। दूसरे लोग 15 साल में 24 घंटे बिजली नहीं दे सके। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो लघु और सीमांत किसानों के कर्ज माफ करेंगे। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण देंगे। गन्ना किसानों के 120 दिन में भुगतान होंगे। गन्ने के साथ किसानों का धान और आलू भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी देने के लिए वर्ग तीन और चार में इंटरव्यू नहीं होंगे। प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज, 80 इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए तंज कसा कि एक से पिता तो दूसरे से मां परेशान है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की केंद्र सरकार ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए, जबकि इन पांच साल में प्रदेश को विकास के लिए मिला पूरा पैसा सपाइयों ने लूट लिया। जिन सपाइयों के घर पर टिन लगी होती थी, आज उनके महल बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोपेड पर घूमने वाले ऑडी कार और अन्य लग्जरी वाहनों में घूम रहे हैं। सभा की अध्यक्षता भगवान सिंह ने की और संचालन डॉ. देवचंद्र गौड़ एवं जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने किया। मंच पर पूर्व मंत्री रामबाबू                हरित, सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक रामशरण आर्य लहटू ताऊ, भगवान सिंह नेताजी, पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, मुन्ना प्रधान, उमाशंकर शर्मा लॉर्ड साहब, रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआं, राना प्रताप सिसौदिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed