फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   attempt to theft in town, one man injured

शहर में दो जगह चोरी का प्रयास, एक का सिर फोड़ा

Mon, 10 Aug 2020 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
attempt to theft in town, one man injured
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ग्राम रामनगर में नामजद बदमाशों ने एक मकान में कूमल लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। इससे पहले बदमाशों ने गांव के निकट एक नलकूप पर भी केबल काटने का प्रयास किया है। हालांकि, लोगों के जागने के कारण चोर भाग गए। रास्तेे में सब्जी लेकर मंडी जा रहे एक व्यक्ति को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा। विरोध करने पर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम रामनगर निवासी रवींद्र गर्ग के अनुुसार बदमाशों ने गांव के नलकूप से केबल आदि चुराने में विफल रहने पर गांव में एक मकान में कूमल लगा दिया। बदमाशों पर मकान से एक टार्च एवं मोबाइल चोरी करने का आरोप है। वहीं, ग्राम धिमरपुरा निवासी अमर सिंह का कहना है कि सोमवार की अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह ई रिक्शा से खेत से सब्जी लेकर बिक्री के लिए मंडी जा रहा था।
विज्ञापन

बदमाशों ने रिक्शा रोक कर अमर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया। वहीं जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित अमर सिंह का आरोप है कि दो अन्य राहगीरों के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मकान से मात्र टार्च एवं मोबाइल चोरी हुए है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed