फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempt to pull student from school van, created ruckus

Hathras News: छात्र को स्कूल वैन से खींचने की कोशिश, हुआ हंगामा

Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Attempt to pull student from school van, created ruckus
कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई नगला ताहर में सोमवार की सुबह आठ बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों ने स्कूल वैन से एक छात्र को बाहर खींच लिया। चालक वैन को लेकर कोतवाली पहुंच गया। पीड़ित छात्र के बाबा ने गांव के ही एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी यतेंद्र सिंह का शनिवार को गांव के ही एक युवक से झगड़ा हो गया था। झगड़े में युवक ने यतेंद्र को देख लेने की धमकी दी थी। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार की सुबह आठ बजे गांव लश्करगंज स्थित सर्वोदय स्कूल की वैन जैसे ही बच्चों को लेकर चली, वैसे ही गांव में ही एक युवक के साथ कई लोग आ गए और यतेंद्र के नाती को जबरन गाड़ी से खींचने लगे। यह देखकर वैन में बैठे बाकी बच्चे डर से चीखने लगे।
विज्ञापन

उनकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की इस युवक से नोकझोंक हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक वैन को लेकर कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में छात्र के बाबा यतेंद्र भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed