फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempt to kidnap Saraf daughter and niece

Hathras: सराफ की बेटी-भतीजी के अपहरण की कोशिश, भाई को देख भागा अपहर्ता, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 28 Apr 2025 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:02 PM IST
सार

बेटी दिव्यांशी और भतीजी मानसी घर से रजिस्टर खरीदने के लिए कहकर दुकान पर आई थी और घटना के समय दुकान से लौट रही थीं। दुकान से  करीब 60-70 मीटर दूर महादेव  मंदिर के पास एक युवक ने दोनों बहनों को रोक लिया और कहा कि वह तुम्हारे पिता का दोस्त है, उसे शादी का कार्ड देना है, मेरे साथ चलो। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap Saraf daughter and niece
सासनी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र में कमला बाजार से एक युवक ने सराफ की 10  साल की बेटी और नौ साल की भतीजी के अपहरण की कोशिश की। वह इन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान बच्चियों के भाई ने इन्हें देख आवाज लगाई तो आरोपी युवक इन्हें छोड़कर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


घटना 27 अप्रैल दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। परिजनों ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी है। परिजनों और व्यापारियों में घटना से रोष है।अमित कुमार गुप्ता सासनी के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में रहते हैं और उनकी कमला बाजर में दुकान है। उनकी बेटी दिव्यांशी और भतीजी मानसी घर से रजिस्टर खरीदने के लिए कहकर दुकान पर आई थी और घटना के समय दुकान से लौट रही थीं। दुकान से  करीब 60-70 मीटर दूर महादेव  मंदिर के पास एक युवक ने दोनों बहनों को रोक लिया और कहा कि वह तुम्हारे पिता का दोस्त है, उसे शादी का कार्ड देना है, मेरे साथ चलो। 
विज्ञापन


दोनों को लेकर वह बच्चा पार्क की ओर जा रहा था। तभी बच्चियों ने कहा कि यहां तो उनके बाबा की दुकान है। उसने बच्चियों से कहा कि चलती रहो। खुद थोड़ा पीछे हटकर चलने लगा। इसी दौरान मानसी का भाई खाना खाने के लिए घर जा रहा था, उसने बच्चियों को देख आवाज लगाई तो आरोपी युवक भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अमित कुमार गुप्ता ने कोतवाली सासनी में तहरीर दे दी है। पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगली। आरोपी युवक दोनों बहनों को ले जाते हुए नजर आ रहा है, पुलिस युवक की तलाश कर रही है। 

दोनों बहनों को एक घंटे गलियों और बाजार में घुमाता रहा आरोपी

सागर दोनों बहनों को साथ लेकर घर पहुंचा और खाना खाकर दुकान पर चला गया। इसके बाद दोनों बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। करीब एक घंटे तक युवक इन दोनों बच्चियों को गलियों और बाजार में घुमाता रहा।

दिव्यांशी और मानसी ने अमित गुप्ता की पत्नी जानकारी दी और बताया कि दुकान से घर वापस जा रही थी, तभी रास्ते में युवक ने उन्हें रोक लिया था। पिता को जानने की बात कही थी। रविवार शाम को अमित अमित कुमार गुप्ता एवं उनके भाई गौरव कुमार गुप्ता घर पहुंचे तो दिव्यांशी की मां ने उन्हें यह जानकारी दी। इसके बाद 28 अप्रैल को थाने पर तहरीर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed