फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempt to commit adultery with a teenager

Hathras News: किशोरी के साथ गलत कृत्य करने की कोशिश, बचाने पहुंचे मां-भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Dec 2025 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Dec 2025 10:30 PM IST
सार

किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया, उसके साथ गलत कृत्य करने का प्रयास किया। बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

विज्ञापन
Attempt to commit adultery with a teenager
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कोतवाली में 19 दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर किशोरी के साथ गलत कृत्य करने की कोशिश करने एवं परिजनों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना 12 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7.45 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया, उसके साथ गलत कृत्य करने का प्रयास किया। बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने मां और भाई को पीट दिया। 
विज्ञापन


जब वह थाने पहुंचे तो बेटी का मेडिकल परीक्षण तो कराया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हुई है। सादाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed