फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   attempt to burn farmer husband and wife

आलू की रखवाली कर रहे किसान दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 09 Mar 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
attempt to burn farmer husband and wife
खेत में मचान के नीचे लगाई गई आग को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई काजी में आलू की रखवाली के लिए खेत पर बने मचान पर सो रहे दंपती को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। मचान पर सो रहे दंपती ने जैसे-तैसे नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
तेजपाल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बसई काजी ने बताया कि वह पिछले करीब 10 दिन से रोजाना की तरह अपने खेत पर आलू की खुदाई और छटाई करवा रहे थे। रात में अपनी पत्नी रतन देवी के साथ वहीं नीम के पेड़ पर बने मचान पर रात को करीब 12 बजे सोये थे। तभी किसी ने करीब तीन बजे मचान पर सो रहे दंपती के नीचे किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दी। आग की तपन से दोनों की नींद खुली तो जैसे-तैसे दोनों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कि वह दो बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है। इस बार भी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए उसकी तैयारी चल रही थी। पीड़ित ने चुनावी राजनीति को लेकर भी आग लगने की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। आग से एक मोबाइल और 7 हजार रुपये जल गए। इसके अलावा दंपती के हाथ व पैर भी आग से झुलस गए। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। तहरीर मिली है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
- गौरव सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक, सासनी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed