फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   athras: SP leader dies of heart failure during cycle rally

हाथरस : साइकिल रैली के दौरान हार्ट फेल से सपा नेता की मौत

Thu, 05 Aug 2021 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
athras: SP leader dies of heart failure during cycle rally
हाथरस : साइकिल रैली के दौरान साइकिल से गिरकर मृत पप्पू बघेल का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के दौरान सपा नेता ओमप्रकाश उर्फ पप्पू बघेल की जान चली गई। साइकिल चलाते समय वह अचानक गिर गये और हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उन्हें तत्काल चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि सादाबाद क्षेत्र के गांव बीजलपुर निवासी ओमप्रकाश पहलवान उर्फ पप्पू बघेल सीधे-सादे जमीन से जुड़े नेता थे। पप्पू ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र को अपनी राजनीतिक कार्यस्थली बना रखा था। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी में थे और यहां होने वाले सपा के हर आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। इससे पहले वह यहां तहसील पर सपा के बैनर तले ज्ञापन देने आए थे। वह सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे। इस बार भी वह सपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी गाड़ी से यहां पहुंचे। एटा फाटक से आगे एक गेस्ट हाउस पर बैठ गए।
विज्ञापन

गांव रतिभानपुर से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के नेतृत्व में निकलने वाली साइकिल रैली में उन्हें शामिल होना था। जैसे ही रैली गेस्ट हाउस पर पहुंची, वह साइकिल रैली में शामिल हो गए। रैली कुछ दूरी पर जैसे ही अलोखर श्मशान घाट के निकट पहुंची, वैसे ही पप्पू साइकिल से गिर गए और तड़पने लगे। उनको तत्काल जीटी रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उनको अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मृत्यु होने के कारण उनको वापस ले आया गया। उनके निधन पर सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed