{"_id":"5da4bc1f8ebc3e017768c40b","slug":"at-a-few-steps-from-the-police-station-the-miscreants-broke-the-locks-of-the-post-office-hathras-news-ali2162330155","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने डाकघर के तोड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने डाकघर के तोड़े ताले
विज्ञापन
थाने से चंद कदम दूर बदमाशों ने डाकघर के तोड़े ताले
मौके पर पहुंची पुलिस ने की मामले की पड़ताल, जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान में थाने से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद डाकखाने के बदमाशों ने ताले तोड़ लिए। यहां से शातिर कंप्यूटर के मॉनीटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रविवार-सोमवार की रात को मुरसान के डाकघर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश डाकघर के अंदर दाखिल हुए। यहां पर मौजूद अलमारी को तोड़ा। यहां से बदमाश दो मॉनीटर सहित बदमाश अन्य सामान पार कर ले गए।
इसकी जानकारी उप डाकपाल मुरसान योगेश कुमार को हुई तो उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस मामले में उप डाकपाल ने तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान का कहना है कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।